जब हमें एक जगह से दूसरी जगह पर जाना होता है, तो हमें किसी न किसी वाहन का इस्तेमाल करना होता है। वैसे तो लोग सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करते हैं। जैसे- बस, मेट्रो, ऑटो आदि। लेकिन अमूमन लोग अपने वाहन से चलना ज्यादा पसंद करते हैं। कोई टू व्हीलर वाहन से सफर करना पसंद करता है, तो कोई अपनी कार से। लेकिन जब हम सड़क पर इनसे चलते हैं, तो हमारे लिए ये जरूरी हो जाता है कि गाड़ी के सारे कागजात हमारे पास हो। साथ ही जो गाड़ी चला रहा है, उसका ड्राइविंग लाइसेंस भी उसके पास होना चाहिए नहीं तो चालान कटने में देर नहीं लगती है। दरअसल, चालान कटने के कई अन्य कारण भी होते हैं। जैसे- रेड लाइट जंप करना, सीट ब्लेट न पहनना, हैलमेट न पहनने जैसी कई अन्य गलतियों के कारण भी आपका चालान कट सकता है। लेकिन ऐसे में आपको चालान भरने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कैसे घर बैठे ऑनलाइन तरीके से अपना चालान चेक करने के साथ ही भर भी सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके प्रोसेस के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...