Check PF Balance: कोई अपना बिजनेस करता है, तो कोई नौकरी करता है, ताकि उनकी आजीविका चलती रही और उन्हें पैसों की दिक्कत न हो। बात अगर नौकरी पेशा लोगों की करें तो सैलरी के अलावा इनका पीएफ भी कटता है। दरअसल, कंपनी के साइज के हिसाब से वहां पर काम करने वाले कर्मचारियों का पीएफ खाता खोला जाता है और फिर हर महीने उनकी सैलरी से एक निश्चित अमाउंट काटकर इसमें जमा किया जाता है। यही नहीं, सरकार की तरफ से इस पर सालाना ब्याज भी दिया जाता है। वहीं, कई लोग ऐसे हैं जिन्हें ये नहीं पता कि उनके पीएफ खाते में कुल कितने पैसे जमा हैं। अगर आपको भी अपने पीएफ खाते के बैलेंस के बारे में जानकारी नहीं है, तो चलिए आपको एक ऐसा नंबर बताते हैं जिससे आप घर बैठे ही अपने पीएफ खाते में जमा कुल पैसों के बारे में जान पाएंगे। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...