हर साल रोजगार की तलाश में बड़े पैमाने पर लोग गांव से शहर की ओर पलायन कर रहे हैं। बीते दस से बीस सालों में ये संख्या काफी बढ़ गई है। गांव से शहर की ओर पलायन करने के बाद ये किसान अपने पीछे अपनी कृषि योग्य जमीन छोड़ जाते हैं। शहर में जाने के बाद इन जमीनों पर किसी प्रकार की खेती नहीं होती है। इसके अलावा मालिक की गैरमौजूदगी में इन खेत खलिहानों को हड़पने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। अगर आपकी भी गांव में कोई खाली पड़ी जमीन है। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको उन बिजनेस आइडिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके उपयोग से आप अपनी गांव में पड़ी जमीन से अच्छी खासी आमदनी कर सकते हैं। ये बिजनेस आपकी गौरमौजूदगी में भी बंपर कमाई कराएंगे। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -