Ayushman Card: भारत सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चला रही है। साथ ही लगभग हर साल कई नई योजनाओं को भी लॉन्च किया जाता है। इसी कड़ी में एक योजना की शुरुआत हुई थी, जिसका नाम आयुष्मान भारत योजना था। हालांकि, राज्य सरकारों के जुड़ने से इस योजना का नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' कर दिया गया। बात अगर इस योजना की करें, तो ये एक स्वास्थ्य योजना है जिसके तहत आप लोग अपना मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं। तो क्या आप इस योजना से जुड़कर मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं? इसके लिए आपको पात्रता सूची में देखना पड़ेगा कि क्या आप इस कैटेगरी में हैं या नहीं। तो चलिए देखते हैं पात्रता सूची। आगे आप इस बारे में विस्तार से जान पाएंगे...