फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ChatGPT: चैटजीपीटी को लेकर इस देश की सरकार का बड़ा फैसला, क्या भारत में भी होगा ऐसा उपयोग

Sun, 23 Apr 2023 01:01 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ChatGPT - फोटो : Istock
ChatGPT Helps To Run Government: चैटजीपीटी, गूगल बार्ड जैसे चैटबॉट्स के दस्तक ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नए युग की शुरुआत कर दी है। इन दिनों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर रिसर्च करने वाली कंपनी ओपन एआई द्वारा तैयार किए गए चैटबॉट चैटजीपीटी की चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं। लॉन्च होने के महज 3 महीनों के अंदर इस प्लेटफॉर्म के साथ 100 मिलियन से ज्यादा यूजर्स जुड़ गए। यह चैटबॉट किसी भी विषय पर आर्टिकल लिखने से लेकर गणित की जटिल समस्याओं का समाधान कर सकता है।

इस चैटबॉट की असीम संभावनाएं हैं। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते इसका उपयोग विभिन्न संस्थानों में किया जाने लगा है। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि आने वाले समय में दुनिया के कई देशों की सरकारें भी इस तरह के चैटबॉट का इस्तेमाल सरकार चलाने में करेंगी। ये चैटबॉट सरकारी नीतियों के विश्लेषण करने से लेकर बड़ी मात्रा में डाटा का एनालिसिस करके उसमें से सरकार के लिए जरूरी जानकारी को सामने रखने में सक्षम होंगे। इसकी कवायद शुरू भी हो गई है।
विज्ञापन

2 of 6
ChatGPT - फोटो : Istock
जापान के कानागावा प्रांत के योकोसुका शहर ने इस बात की घोषणा की है कि शहर के प्रशासनिक कार्यों के लिए चैटजीपीटी का इस्तेमाल किया जाएगा। इस बात की घोषणा नगर पालिका की वेबसाइट पर किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 6
ChatGPT - फोटो : Istock

कर्मचारियों को दिया गया निर्देश

शहर के सभी कर्मचारियों को चैटजीपीटी का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया है। उन्हें कहा गया है कि सभी कर्मचारी इस चैटबॉट टूल का इस्तेमाल वाक्यों को संक्षिप्त और उसकी वर्तनी को ठीक करने में करें। इसके अलावा इस चैटबॉट टूल की मदद से नए आईडिया पर विचार करने के लिए भी कहा गया है। 

4 of 6
ChatGPT - फोटो : Istock

डिजिटल प्रबंधन विभाग के अधिकारी ने कही ये बात

योकोसुका के डिजिटल प्रबंधन विभाग के प्रतिनिधि ताकायुकी समुकावा के मुताबिक "शहर में जनसंख्या कम हो रही है। वहीं कर्मचारियों की संख्या सीमित है। ऐसे में हमारा उद्देश्य है कि चैटजीपीटी जैसे इंफोर्मेशन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी टूल का इस्तेमाल प्रशासनिक कार्यों में किया जाए।" 
विज्ञापन

5 of 6
ChatGPT - फोटो : Istock
उन्होंने यह भी बताया कि हम इस बारे में भी योजना बना रहे हैं कि दस्तावेजों को संक्षिप्त और उसको ड्राफ्ट करने के लिए चैटजीपीटी का इस्तेमाल करें। गौरतलब बात है कि योकोसुका पहला शहर है, जो सरकार चलाने के लिए चैटजीपीटी का इस्तेमाल कर रहा है। वहीं कुछ महीनों पहले इटली ने डाटा प्राइवेसी को लेकर चैटजीपीटी ब्लॉक कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ChatGPT - फोटो : Istock

भारत में क्या है स्थिति

वहीं बात अगर भारत की करें, तो बीते कुछ सालों में हमारे देश में डिजिटल इकोसिस्टम का विकास काफी तेजी से हुआ है। देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम तकनीक से लेकर डिजिटल के विभिन्न आयामों में काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। हालांकि, चैटजीपीटी जैसे टूल्स का इस्तेमाल सरकार चलाने में करने को लेकर अभी तक कोई योजना नहीं बनाई गई है। सरकारी तंत्र में इस तरह की तकनीक का इस्तेमाल करने से प्राइवेसी से जुड़े कई खतरे भारत के सामने खड़े हो सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें