PM Kisan Mandhan Yojana: देश में किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए भारत सरकार हर साल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। वहीं क्या आपको पता है भारत सरकार किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एक शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना है। इस स्कीम के अंतर्गत किसानों को हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन दी जा रही है। देश में कई किसान ऐसे हैं, जिनके पास उम्र के एक पड़ाव पर आमदनी का कोई स्रोत नहीं होता। ऐसे में उनके समक्ष जीवन में गुजर बसर करने के लिए कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करने लगती हैं। इसी को देखते हुए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना को शुरू किया। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -