फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ChatGPT: क्या है चैटजीपीटी? क्या सच में यह टूल छीन लेगा लोगों की नौकरियां

Sun, 29 Jan 2023 03:06 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ChatGPT - फोटो : Istock
ChatGPT In Hindi: इन दिनों इंटरनेट की दुनिया में चैटजीपीटी को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं। ओपनएआई कंपनी द्वारा तैयार किए गए इस चैटबॉट से आप जो भी सवाल करते हैं। उसका यह लगभग सटीक उत्तर देता है। इससे आप किसी गहरे दार्शनिक सवाल से लेकर अपनी किसी समस्या के समाधान के बारे में पूछ सकते हैं। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते इसके लॉन्च होने के महज कुछ दिनों के भीतर ही लाखों लोग इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करने लगे हैं। यह चैटबॉट टूल टेक्स्ट एडिटिंग, गणित की समस्याओं को सुलझाने के साथ-साथ कई दूसरे काम भी कर सकता है। ऐसे में कई विशेषज्ञों द्वारा कहा जा रहा है कि आने वाले समय में चैटजीपीटी जैसे चैटबॉट टूल के आने से दुनिया भर में करोड़ों नौकरियां जा सकती हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
ChatGPT - फोटो : Istock
आज के समय किसी विषय पर आर्टिकल लिखवाने से लेकर होमवर्क करने के लिए चैटजीपीटी का इस्तेमाल किया जा रहा है। एलन मस्क का यह तक मानना है कि चैटजीपीटी आने के बाद होमवर्क करने का तरीका पूरी तरह बदल जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
ChatGPT - फोटो : Istock
गौरतलब बात है कि आज के समय ऐसे कई जटिल काम हैं, जिन्हें केवल इंसानों के द्वारा ही किया जा सकता है। वहीं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में जिस तेजी से विकास हो रहा है। 

ChatGPT Explained: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का युग और चैटजीपीटी, क्या खत्म हो जाएगी अब गूगल की प्रासंगिकता?

4 of 5
ChatGPT - फोटो : Istock
ऐसे में जटिल से जटिल काम जो केवल अब तक इंसान ही कर पाता था। उसको आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भी कर पाने में सक्षम होंगे। चैटजीपीटी इसी क्षेत्र में एक बड़ा कदम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ChatGPT - फोटो : Istock
आने वाले समय में कंटेंट क्रिएशन, टीचिंग, कस्टमर केयर सर्विस, प्रोडक्ट डिलीवरी, कैब सर्विस से लेकर कई दूसरे कामों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया जाएगा। ऐसे में आने वाले समय में बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार से हाथ धोना पड़ सकता है। चैटजीपीटी इसी बड़े प्रयोजन का पड़ाव है।

ChatGPT: बड़े-बड़े सवालों का उत्तर दे रहा है चैट जीपीटी, लेकिन क्या नहीं कर सकता यह चैट बॉट, जानें यहां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें