फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ChatGPT: बड़े-बड़े सवालों का उत्तर दे रहा है चैट जीपीटी, लेकिन क्या नहीं कर सकता यह चैट बॉट, जानें यहां

Sun, 22 Jan 2023 10:37 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ChatGPT In Hindi - फोटो : Istock
ChatGPT In Hindi: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में जिस तेजी से विकास हो रहा है। उससे आने वाले वक्त में हमारी जिंदगी व्यापक तौर पर प्रभावित होने वाली है। इसी सिलसिले में इन दिनों ओपन एआई कंपनी द्वारा तैयार किया गया चैटबॉट टूल चैटजीपीटी काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। चैटजीपीटी एक खास प्रकार का चैटबॉट है, जिसे आप कुछ भी सवाल कर सकते हैं। यह चैटबॉट टूल आपके सवालों का उत्तर लगभग सटीक ढंग से देता है। हालांकि, इसके द्वारा दिए गए उत्तरों में कई बार संदर्भों की कमी होती। आप इस चैटबॉट से अपनी किसी भी समस्या से लेकर गहरे दार्शनिक सवाल कर सकते हैं। उन सवालों का उत्तर यह चैटबॉट पारंगत अंदाज में देता है। हालांकि, चैटजीपीटी क्या क्या कर सकता है? इस बारे में खूब चर्चा हो रही है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि चैटजीपीटी किन चीजों को नहीं कर सकता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं -

विज्ञापन

2 of 5
ChatGPT In Hindi - फोटो : Istock
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चैट जीपीटी एक मशीन लर्निंग चैटबॉट है। ऐसे में यह टूल आपको उन्हीं जानकारियों को दे सकता है, जो इसमें फीड की गई हैं। इसके पास सामान्य समझ नहीं है। यह केवल उन्हीं डाटा को रेंडर करके आपको जानकारी देता है, जो इसके भीतर फीड किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
ChatGPT In Hindi - फोटो : Istock
चैट जीपीटी एक खास प्रकार का टेक्स्ट बेस्ड मॉडल है। ऐसे में यह चैटबॉट टूल आपकी आवाज या फीलिंग को महसूस नहीं कर सकता है। चैट जीपीटी अंग्रेजी भाषा में काफी अच्छे ढंग से कार्य करता है। अन्य भाषा जैसे हिंदी, जर्मन, इटालियन आदि में यह उतने अच्छे से कार्य नहीं करता है। 

ChatGPT: चैट जीपीटी और भविष्य का सवाल, क्या बुद्धिमत्ता की दौड़ में इंसानों को पछाड़ देगा AI...

4 of 5
ChatGPT In Hindi - फोटो : Istock
चैटजीपीटी ज्यादा रचनात्मक नहीं हो सकता है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि इसके भीतर जो डाटा की फीडिंग की गई है वह सीमित है। चैट जीपीटी अभी उस स्तर तक नहीं पहुंचा, जहां वह इंसानों की तरह बातों को समझ कर उसका जवाब दे सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ChatGPT In Hindi - फोटो : Istock
चैट जीपीटी एक चैटबॉट मॉडल है। ऐसे में यह टूल आपको वीडियो या किसी प्रकार का वॉयस नोट नहीं दे सकता है। इसके अलावा भी कई और ऐसी चीजें हैं, जिन्हें यह चैट बॉट कर सकने में असक्षम है।

ChatGPT: चैट जीपीटी और गूगल में अंतर, जानिए कैसे यह चैट बॉट खत्म कर सकता है गूगल की प्रासंगिकता?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें