Challan Rules: बीते सालों में ट्रैफिक नियमों को काफी सख्त कर दिया गया है। इन नियमों के सख्त किए जाने के पीछे का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है। हर साल ट्रैफिक दुर्घटना में हजारों लोगों की जान चली जाती है। गौरतलब बात है कि ट्रैफिक नियमों के सख्त किए जाने के बाद भी कई लोग बाज नहीं आ रहे हैं और खुलेआम नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। इससे उनकी जान पर तो खतरा रहता ही है साथ में नियमों के विरुद्ध गाड़ी चलाने पर दूसरे यात्रियों पर भी जान का खतरा मंडराने लगता है। इसी कड़ी में आज हम आपको रेड लाइट सिग्नल से जुड़े कुछ खास नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका उल्लंघन करने पर आपका चालान काटा जा सकता है। अगर आप रेड लाइट सिग्नल पर इन नियमों का उल्लंघन करते हैं। इस स्थिति में आप कैमरे की पकड़ में आ सकते हैं। इसके जरिए पुलिस आपका चालान काट सकती है। आइए जानते हैं इनके बारे में -