Solar Cooler: गर्मियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इस साल रिकॉर्ड गर्मी पड़ने का अनुमान पहले ही व्यक्त किया जा चुका है। इसके अलावा हीट वेव आने की संभावना भी व्यक्त की जा रही है। ऐसे में चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कई तरह के उपायों को अपना रहे हैं। गर्मी आते ही बाजार और ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर एसी और कूलर की डीमांड काफी बढ़ जाती है। ऐसे में एसी और कूलर काफी महंगे हो जाते हैं। गौरतलब बात है कि एसी और कूलर का उपयोग करने पर बिजली बिल काफी ज्यादा आता है, जिसका बुरा असर हमारी जेब पर पड़ता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक बेहद ही खास सोलर कूलर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका उपयोग करने पर आपका एक रुपये का बिजली बिल नहीं आएगा। यह सोलर कूलर धूप की रोशनी से चार्ज होता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -