फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: एक्सपायर ड्राइविंग लाइसेंस रखने पर कट सकता है चालान, बचने के लिए ऐसे घर बैठे कराएं रिन्यू

Tue, 03 May 2022 12:46 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ड्राइविंग लाइसेंस एक्सपायर होने पर कैसे रिन्यू करवाएं - फोटो : Istock
जब भी हमें एक जगह से दूसरी जगह पर जाना होता है, तो हमारे पास कई तरह के वाहनों से यात्रा करने का विकल्प मौजूद होता है। इनमें से कोई बस से, तो कोई ट्रेन को चुनता है। लेकिन बात जब एक शानदार सफर की होती है, तो लोग अपने वाहन से यात्रा करना ज्यादा पसंद करते हैं। दफ्तर जाना हो, स्कूल-कॉलेज जाना हो, किसी रिश्तेदार के वहां जाना हो या फिर किसी अन्य काम के लिए जाना हो। लोग ज्यादातर अपने वाहन से यात्रा करना ही पसंद करते हैं। लेकिन जब हम अपनी गाड़ी से सफर करते हैं, तो इसके लिए हमारे पास गाड़ी के सभी दस्तावेजों के अलावा हमारा ड्राइविंग लाइसेंस भी होना अनिवार्य है, नहीं तो हमारा चालान कट सकता है। लेकिन अमूमन देखा जाता है कि लोगों के पास डीएल तो होता है, लेकिन वो एक्सपायर हो जाता है। ऐसे में वो समझ नहीं पाते हैं कि इसे कैसे रिन्यू करवाएं? अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो चलिए हम आपको इसका सरल तरीका बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
ड्राइविंग लाइसेंस एक्सपायर होने पर कैसे रिन्यू करवाएं - फोटो : istock
डीएल को रिन्यू करवाने के लिए फॉलो करें ये प्रोसेस:-

स्टेप 1


अगर आपके पास भी ड्राइविंग लाइसेंस है और वो एक्सपायर हो चुका है, तो आपको बिना परेशान हुए इसे रिन्यू करवाने के लिए सबसे पहले परिवहन सेवा की आधिकारिक वेबसाइट Parivahan.gov.in पर जाना है।
विज्ञापन

3 of 6
ड्राइविंग लाइसेंस एक्सपायर होने पर कैसे रिन्यू करवाएं - फोटो : istock
स्टेप 2
  • जैसे ही आप इस वेबसाइट पर जाएंगे, तो आपको यहां कई सारे ऑप्शन दिखेंगे। इसमें से आपको 'लाइसेंस रिन्यू' वाला विकल्प चुनना है।

4 of 6
ड्राइविंग लाइसेंस एक्सपायर होने पर कैसे रिन्यू करवाएं - फोटो : istock
स्टेप 3
  • इसके बाद आपके सामने एक आवेदन पत्र आएगा, जिसे आपको डीएल को रिन्यू करवाने के लिए भरना है। इस पत्र में आपको अपना पूरा नाम, ड्राइविंग लाइसेंस का नंबर, मोबाइल नंबर जैसी कई अन्य जरूरी जानकारियां भरनी है।
विज्ञापन

5 of 6
ड्राइविंग लाइसेंस एक्सपायर होने पर कैसे रिन्यू करवाएं - फोटो : istock
स्टेप 4
  • जानकारियां भरने के बाद आपको अपने सभी जरूरी दस्तावेज यहां अपलोड करने हैं। इसमें आपको अपना एड्रेस प्रूफ, सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज फोटो और अपने डिजिटली साइन भी यहां अपलोड करने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ड्राइविंग लाइसेंस एक्सपायर होने पर कैसे रिन्यू करवाएं - फोटो : istock
स्टेप 5
  • सभी दस्तावेज अपलोड हो जाएं, तो फिर आपको फीस प्रोसेस से गुजरना है। आपको डीएल के रिन्यू के  लिए यहां पर निर्धारित फीस को ऑनलाइन मोड से जमा करना है। इसके बाद आपका ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें