CNG and Petrol: लगभग हर कोई चाहता है कि उसके पास खुद की एक शानदार कार हो। वहीं, जब हम कार खरीदते हैं तो काफी सोच-विचार भी करते हैं। जैसे- किस कंपनी की खरीदें, कौन सी कार खरीदें, उस कार में कौन से फीचर होने चाहिए और बजट आदि जैसी कई अन्य चीजें हम अपनी ड्रीम कार में देखते हैं। इसमें कुछ गलत भी नहीं है, क्योंकि जब आप लाखों रुपये खर्च करते हैं, तो ऐसा करना बनता भी है। वहीं, इन सब चीजों के अलावा लोग एक और चीज कार में देखते हैं और वो है कार सीएनजी है या नहीं। इसके पीछे एक कारण है और वो है पेट्रोल के मुकाबले ज्यादा माइलेज मिलना। पर क्या आप जानते हैं कि सीएनजी कार में पेट्रोल के मुकाबले ज्यादा माइलेज कैसे और क्यों मिलता है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे इसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं...