फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की: अगर रखेंगे इन चार बातों का विशेष ध्यान, तो बच सकते हैं गाड़ी के चालान से

Fri, 15 Mar 2024 05:30 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गाड़ी के चालान से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
Traffic Challan: अगर आपको सड़क पर गाड़ी चलानी है, तो आपको सड़क एवं यातायात नियमों का पालन करना होता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपकी गाड़ी का चालान कट सकता है। वहीं, बड़ी स्थिति में गाड़ी सीज और ड्राइविंग लाइसेंस कैंसिल तक किया जा सकता है। ट्रैफिक नियम और जुर्माने जैसी चीजें इसलिए बनाई गई है, ताकि लोग ठीक से गाड़ी चलाएं जिससे सड़क दुर्घटना को रोका जा सके। वहीं, कई बार कुछ बातें ऐसी होती हैं जिनका हम ध्यान नहीं रखते हैं और इस वजह से भी चालान कट जाता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अगर कुछ बातों का ध्यान रखते हैं, तो आपका चालान कटने से बच सकता है। तो चलिए जानते हैं ये बातें क्या हैं...
विज्ञापन

2 of 5
गाड़ी के चालान से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
इन बातों का ध्यान रखकर बच सकते हैं चालान से:-

नंबर 1
  • आप जब भी किसी हाइवे या एक्सप्रेसवे पर ड्राइविंग कर रहे हैं, तो स्पीड लिमिट का खास ध्यान रखें। इसके लिए जगह-जगह पर साइन बोर्ड पर मैक्सिमम स्पीड लिमिट लिखी होती है। अगर आप इसका पालन करते हैं, तो यकीन मानिए आप स्पीड लिमिट के चालान से बच सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
गाड़ी के चालान से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
नंबर 2
  • आमतौर पर जो चालान कटते हैं वो सबसे ज्यादा दोपहिया वाहन पर बिना हेलमेट और चार पहिया वाहन में बिना सीट बेल्ट लगाने के कारण चालान कटते हैं। ट्रैफिक पुलिस वाले ऐसे लोगों को रोकते हैं और चालान करते हैं। वहीं, अब तो सड़क पर इनके लिए कैमरे भी लगे हैं। ऐसे में अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं, तो आपका चालान कटने से बच सकता है।

4 of 5
गाड़ी के चालान से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : iStock
नंबर 3
  • आपको सड़क पर ट्रैफिक पुलिस रोक सकती है और अगर गाड़ी के कागज नहीं मिलते हैं, तो ऐसे में आपका चालान भी हो सकता है। इसलिए हमेशा ध्यान से आप अपना ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी और पीओसी जैसे जरूरी दस्तावेज अपने पास रखें। हार्ड कॉपी की जगह आप अपने मोबाइल में या डिजिलॉकर में भी ये दस्तावेज रख सकते हैं। इससे आप चालान से बच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गाड़ी के चालान से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
नंबर 4
  • अगर आप अपने गाड़ी किसी नाबलिग यानी 18 साल से कम उम्र के व्यक्ति को चलाने को देते हैं, तो आपकी गाड़ी का चालान कट सकता है। यही नहीं, मालिक के खिलाफ कार्रवाई तक हो सकती है। इसलिए कभी भी गलती से भी नाबलिग को गाड़ी चलाने को न दें और चालान से बचें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें