फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की: अगर आप भी खरीद रहे हैं कार इंश्योरेंस, तो जरूर रखें इन बातों का ध्यान वरना हो सकता है नुकसान

Fri, 23 Feb 2024 05:48 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कार इंश्योरेंस चुनते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : istock
Tips For Car Insurance: अगर आपके पास कार है, तो जाहिर है कि आप ये तो जानते ही होंगे कि पेपर वर्क पूरा होना कितना जरूरी है? गाड़ी की आरसी, गाड़ी का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे अन्य दस्तावेज चाहिए होते हैं। अगर आपके पास ये डॉक्यूमेंट नहीं होते हैं, तो आपको ट्रैफिक पुलिस रोक सकती है और आपकी गाड़ी का चालान कट सकता है। इनके अलावा एक और दस्तावेज है, जो बेहद जरूरी है और वो आपकी गाड़ी का इंश्योरेंस। बस ध्यान रखें कि आप जब भी अपनी गाड़ी का इंश्योरेंस करवाएं, तो कुछ बातों का खासतौर पर ध्यान रखें। वरना आपके साथ दिक्कत हो सकती है और आपको इश्योरेंस महंगा पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं कि गाड़ी का इंश्योरेंस लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...
विज्ञापन

2 of 5
कार इंश्योरेंस चुनते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : istock
इंश्योरेंस चुनते समय इन बातों का ध्यान रखना जरूरी:-

कवरेज का ध्यान रखें
  • जब भी आप कार इंश्योरेंस लें, तो उसमें देखें कि क्या-क्या चीजें कवर हुई हैं। जैसे- कार को नुकसान होने पर कवर, चोरी या अन्य तरीकों से कार को नुकसान होने को पॉलिसी कवर करती है या नहीं। इसके बाद ही पॉलिसी चुनें।
विज्ञापन

3 of 5
कार इंश्योरेंस चुनते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : istock
आईडीवी वैल्यू जानें
  • आप जब भी गाड़ी का इंश्योरेंस चुनें, तो उसमें आईडीवी वैल्यू का जरूर ध्यान रखें। दरअसल, ये आपकी गाड़ी की मौजूदा कीमत या मौजूदा आकलन होता है। कई पॉलिसी आप इसे घटा-बढ़ा सकते हैं, इसलिए इसका ध्यान रखना न भूलें।

4 of 5
कार इंश्योरेंस चुनते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : istock
शर्ते व नियम पढ़ना न भूलें
  • किसी पॉलिसी को चुनते समय एक बात का और ध्यान रखें कि उसकी नियम व शर्तों को जरूर जानें और पढ़ लें। कई लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ऐसा करने से आपको क्लेम के समय दिक्कत आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार इंश्योरेंस चुनते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : istock
तुलना करना जरूरी
  • जब भी आप अपनी गाड़ी की पॉलिसी खरीदें, तो सिर्फ किसी एक कंपनी पर ही निर्भर न रहें। बल्कि, अलग-अलग कंपनियों की पॉलिसी की ऑनलाइन या ऑफलाइन तुलना कर सकते हैं। इससे आप कम दाम में एक अच्छी पॉलिसी चुन सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें