नई कार खरीदना किसी भी व्यक्ति के लिए एक बड़ा फैसला होता है। कार खरीदना केवल एक सुविधा का साधन ही नहीं होता है बल्कि इसको खरीदने में लाखों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। वहीं अगर आप कार खरीदते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखते हैं, तो इससे न केवल आपको एक सही विकल्प का चयन करने में मदद मिलेगी बल्कि आप अच्छी खासी मात्रा में अपने पैसों की भी बचत कर सकेंगे।
आज के समय बाजार में कारों की बढ़ती मांग और कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा की वजह से ग्राहकों के लिए कारों के कई आकर्षक मॉडल और ऑफर मार्केट में उपलब्ध हैं। हालांकि, जरूरी नहीं है कि हर ऑफर आपके लिए फायदेमंद हो। इस कारण कार को खरीदने से पहले उसका बजट, फीचर्स, मेंटेनेंस कॉस्ट, रीसेल वैल्यू और फाइनेंसिंग विकल्पों जैसी जरूरी बातों पर विशेष ध्यान दें।