RO Water In Inverter Battery: अक्सर जब घर के इनवर्टर की बैटरी में पानी कम हो जाता है, तो लोग सोचते हैं कि फिल्टर या आरओ से निकलने वाला शुद्ध पानी इसमें डाला जा सकता है। देखने में यह पानी बिल्कुल साफ और पीने लायक लगता है, इसलिए कई लोग बिना सोचे-समझे इसे बैटरी में इस्तेमाल कर लेते हैं। लेकिन तकनीकी रूप से ऐसा करना आपकी बैटरी के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है।
बैटरी की लंबी उम्र और सही कामकाज के लिए इसमें सिर्फ विशेष रूप से तैयार किया गया डिस्टिल्ड वाटर ही डाला जाना चाहिए। आइए इस लेख में समझते हैं कि आरओ का पानी इनवर्टर बैटरी में डालना क्यों खतरनाक है।