देश में करोड़ों लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि इन गरीब लोगों को बीमारी के समय बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। इस कारण कई बार इनकी मृत्यु तक हो जाती है। गरीब लोगों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी स्कीम का नाम आयुष्मान भारत योजना है। देश में आयुष्मान भारत योजना काफी लोकप्रिय है। इस महत्वाकांक्षी स्कीम के अंतर्गत सरकार गरीब लोगों स्वास्थ्य बीमा कवर के साथ जोड़ रही है। आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेकर गरीब लोग बीमारी के समय अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। कई लोगों के आयुष्मान भारत योजना से जुड़े कुछ सवाल रहते हैं। एक प्रमुख सवाल यह है कि क्या आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सभी अस्पतालों में इलाज कराया जा सकता है?