फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: क्या पति-पत्नी दोनों को मिलेगा 17वीं किस्त का लाभ? जानिए डिटेल्स

Mon, 25 Mar 2024 09:24 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: वर्तमान समय में देशभर में करोड़ों किसान भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। भारत सरकार ने इस योजना की शुरुआत खासतौर पर किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए की है। इस स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल किसानों के खाते में तीन किस्तों के माध्यम से भेजा जाता है। हर किस्त के अंतर्गत किसानों के खाते में दो हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की जाती है। हाल ही में भारत सरकार ने फरवरी महीने में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त को जारी किया था। अक्सर देश में कई किसानों का सवाल रहता है कि क्या एक ही परिवार में रहने वाले पति-पत्नी दोनों लोग प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा सकते हैं? अगर आपका भी यही सवाल है, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं -
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक परिवार में दोनों पति-पत्नी एक साथ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ परिवार में केवल एक सदस्य ही उठा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock
इस योजना का लाभ परिवार में उसी सदस्य को दिया जाता है, जिसके नाम पर जमीन है। अगर आपके नाम पर जमीन नहीं है। इस स्थिति में आप भारत सरकार की इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं। 

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock
16वीं किस्त का लाभ मिलने के बाद से देशभर में कई किसान 17वीं किस्त का लाभ उठा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जून या जुलाई महीने में जारी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock
गौर करने वाली बात है कि सरकार ने अभी तक किस्त के पैसों के ट्रांसफर करने को लेकर किसी प्रकार का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। योजना का लाभ लेने के लिए आपको जल्द से जल्द अपनी ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन करा लेना चाहिए।  

PPF: सरकार की इस स्कीम में करें दस हजार रुपये का निवेश, मैच्योरिटी के समय मिलेंगे 32.54 लाख रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें