देश में केंद्र और राज्य सरकारें किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में कुछ सालों पहले भारत सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान कर रही है।
6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को सालाना तीन किस्तों के रूप में किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जा रहा है। हर किस्त के अंतर्गत दो हजार रुपये की राशि किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है। अब तक किसानों के खाते में कुल 18 किस्तें भेजी जा चुकी हैं। हाल ही में 5 अक्तूबर को महाराष्ट्र के वाशिम जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना की 18वीं किस्त जारी की थी।