फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: क्या परिवार के सभी सदस्य ले सकते हैं पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ? जानिए नियम

Sun, 18 Aug 2024 12:49 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Freepik
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना का संचालन कर रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस योजना का उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। प्रत्येक किस्त के अंतर्गत दो हजार रुपये की राशि चार महीनों के अंतराल पर गरीब किसानों के खाते में भेजी जाती है। देशभर के करोड़ों किसान भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी स्कीम का लाभ ले रहे हैं। अब तक भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के कुल 17 किस्तों के पैसों को जारी कर चुकी है। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Freepik
देशभर में कई किसानों का अक्सर सवाल रहता है कि क्या परिवार के सभी सदस्य पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करके उसका लाभ ले सकते हैं? अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Freepik
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ एक परिवार में केवल एक सदस्य ही ले सकता है। अगर योजना में किसी परिवार में एक से अधिक लोग आवेदन करते हैं। इस स्थिति में उनके आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा।

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Freepik
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ परिवार में उसी सदस्य को दिया जाता है जिसके नाम पर जमीन रजिस्टर्ड है। अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेना चाहते हैं। ऐसे में स्कीम में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : istock
आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से स्कीम में आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको पीएम किसान पोर्टल पर विजिट करना होगा। वहीं अगर आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें