फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Girl Child: बेटियों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए सरकार चला रही ये शानदार स्कीम्स, मिल रहे ये बड़े फायदे

Sat, 17 Aug 2024 06:16 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : Istock
Girl child Investment Scheme: अगर आपके घर में बिटिया का जन्म हुआ है और आप उसके भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करना चाहते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। अक्सर देखने को मिलता है कि बिटिया के जन्म के बाद से माता पिता उसकी शादी या पढ़ाई लिखाई के लिए अपनी आमदनी में से कुछ-कुछ पैसों की बचत करके बैंक में जमा करने लगते हैं। हालांकि, गौर करने वाली बात है कि आज की इस बढ़ती महंगाई के दौर में बैंक में पैसे जमा करके रखना कोई समझदारी नहीं है। आपको अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी स्कीम में निवेश करना चाहिए जहां आपको अच्छा रिटर्न मिले। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की कुछ शानदार स्कीम्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें खासतौर पर बेटियों के भविष्य को उज्ज्वल दिशा प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इन स्कीम्स के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : Istock

सुकन्या समृद्धि योजना 

इस स्कीम की शुरुआत खासतौर पर बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए की गई है। इस स्कीम में आप दस साल से कम उम्र के बेटियों का खाता खुलवा सकते हैं। वर्तमान समय में सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने पर आपको 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : Istock
सुकन्या समृद्धि योजना में आप एक साल में न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर अपनी बेटी का खाता सुकन्या समृद्धि योजना में खुलवा सकते हैं। 

4 of 5
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : Istock

लाडली लक्ष्मी योजना

लाडली लक्ष्मी योजना का संचालन मध्य प्रदेश सरकार कर रही है। इस योजना को मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा साल 2007 में शुरू किया गया था। इस स्कीम के अंतर्गत बेटियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : Istock
योजना के अंतर्गत बेटी जब 6वीं कक्षा में जाती है उस दौरान उसको 2 हजार रुपये, 9वीं कक्षा में प्रवेश करने पर 4 हजार रुपये और 12वीं कक्षा में प्रवेश करने पर 6 हजार रुपये प्रदान किए जाते हैं। इसके अलावा बेटी की आयु 21 साल पूरी होने पर उसके विवाह के लिए 1 लाख रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें