फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Room Heater: सर्दियों में खरीदने जा रहे हैं रूम हीटर, तो जरूर जान लें ये बातें, मिल सकता है अच्छा सौदा

Tue, 04 Nov 2025 02:33 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कई बार लोग कम कीमत देखकर रूम हीटर को खरीद लेते हैं। हालांकि, बाद में इसका इस्तेमाल करने पर बिजली बिल अधिक आता है इसके अलावा वह हीटर असरदार भी कम होता है। इस कारण रूम हीटर खरीदने से पहले कुछ बातों के बारे में आपको पता होना जरूरी है। 
विज्ञापन
1 of 5
Room Heater - फोटो : AdobeStock
सर्दियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। धीरे धीरे ठंड का प्रभाव बढ़ने लगा है। ठंड के असर से बचने के लिए रूम हीटर की जरूरत हम लोगों को महसूस होने लगती है। सर्दियों के मौसम में जब कई बार कंबल और रजाई भी ठीक से गर्माहट नहीं दे पाते हैं तो रूम हीटर घर के भीतर एक आरामदायक वातावरण बनाने का काम करता है। हालांकि, अगर आप बाजार में नया रूम हीटर खरीदने जा रहे हैं तो कुछ बातों के बारे में जान लेना चाहिए।

कई बार लोग कम कीमत देखकर रूम हीटर को खरीद लेते हैं। हालांकि, बाद में इसका इस्तेमाल करने पर बिजली बिल अधिक आता है इसके अलावा वह हीटर असरदार भी कम होता है। इस कारण रूम हीटर खरीदने से पहले कुछ बातों के बारे में आपको पता होना जरूरी है। 

Aadhaar: आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर हो गया है बंद, तो इस तरह जोड़ें नया नंबर, बेहद आसान है तरीका
विज्ञापन

2 of 5
Room Heater - फोटो : AdobeStock
आपको कमरे के आकार के अनुसार हीटर का चयन करना चाहिए। अगर आपका कमरा छोटा है तो इस स्थिति में आपको कम वॉट वाला हीटर खरीदना चाहिए। वहीं बड़े कमरे के लिए आपको ज्यादा वॉट या अधिक क्षमता वाले रूम हीटर का चयन करना चाहिए। 

Vande Bharat: जल्द दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, मिलेगा 5 स्टार होटल जैसा अनुभव, फीचर्स देख हैरान रह जाएंगे
विज्ञापन

3 of 5
Room Heater - फोटो : AdobeStock
आपको ऊर्जा दक्षता के बारे में भी पता होना चाहिए। रूम हीटर अगर ज्यादा वॉट का है तो वह बिजली की अधिक खपत करेगा। इस कारण आपको Energy Efficient या Low Power Consumption वाले मॉडल का चयन करना चाहिए। 

Cyber Fraud: WhatsApp यूजर्स सावधान! एक क्लिक में गवां सकते हैं जीवनभर की कमाई, जानें क्या है यह नया स्कैम

4 of 5
Room Heater - फोटो : AdobeStock
रूम हीटर खरीदते समय यह भी देखें कि उसमें क्या क्या सुरक्षा फीचर्स मिल रहे हैं। कई रूम हीटर का इस्तेमाल करने पर वह काफी शोर करते हैं। अगर आपको शांत वातावरण पसंद है तो आप रूम हीटर के साइलेंट मॉडल को चुन सकते हैं, जिनका उपयोग करने पर बिजली की खपत ज्यादा नहीं होती है। 

Business Ideas: 1 लाख रुपये लगाकर शुरू करें ये 4 बिजनेस, कुछ ही महीनों में हो सकते हैं मालामाल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Room Heater - फोटो : AdobeStock
भरोसेमंद और विश्वसनीय ब्रांड का ही रूम हीटर खरीदें। इसके अलावा वारंटी पीरियड पर भी गौर जरूर करें। रूम हीटर को खरीदने से पहले यूजर रिव्यू देखें। रेटिंग अगर अच्छी है तभी रूम हीटर को खरीदें।

PM Kisan Yojana: बड़ा अपडेट! सरकार इस दिन जारी कर सकती है 21वीं किस्त, ये किसान हो सकते हैं लाभ से वंचित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें