फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: खरीदने जा रहे हैं घर, तो पहले इन दस्तावेजों की कर लें जांच, वरना हो सकते हैं फ्रॉड के शिकार

Wed, 20 Apr 2022 10:59 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
घर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock
हम जिंदगी भर मेहनत करते हैं और तब जाकर कुछ पैसे कमा पाते हैं। ये सब हम खुद के लिए और अपने बच्चों के लिए करते हैं। लेकिन एक आम आदमी का सपना ये जरूर होता है कि उसका खुद का घर हो, क्योंकि हर कोई इसको लेकर एक बड़ा सपना देखता है। लेकिन आज के दौर में बड़े-बड़े शहरों में थोड़ी सी जमीन लेना भी काफी मुश्किल भरा काम है। यहां तक कि लोग घर खरीदने के लिए या तो अपनी जीवन भर की कमाई लगा देते हैं या फिर लोन के जरिए अपने सपनों का घर खरीदते हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप जिस घर को खरीद रहे हैं उसके बारे में सबकुछ विस्तार से जानें, उस घर के सभी दस्तावेज देखें आदि। ऐसा इसलिए जरूरी है ताकि आपके साथ घर खरीदते समय कोई धोखाधड़ी न हो सके और आपका पैसा ठीक घर में निवेश हो सके। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि घर खरीदते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
घर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock
घर खरीदते समय इन बातों का ध्यान जरूर रखें:-

पक्की रजिस्ट्री होनी चाहिए
  • अगर आप घर खरीदने जा रहे हैं, तो इस बात का ध्यान दें कि उसकी पक्की रजिस्ट्री होनी चाहिए। जमीन लाल डोरे में न हो और अगर जमीन की पक्की रजिस्ट्री नहीं है, तो आपको ऐसी जमीन नहीं लेनी चाहिए क्योंकि इससे आपको बाद में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
घर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock
टाइटल हो क्लियर
  • घर खरीदते समय आपको टाइटल सर्टिफिकेट के बारे में जान लेना चाहिए कि क्या ये क्लियर है। दरअसल, इससे पता चलता है कि प्रॉपर्टी का चेन डेवलप हुआ है और क्या असल में इस प्रॉपर्टी का टाइटल डेवलपर के पास है या नहीं। वहीं, जमीन पर होने वाले रिडेवलपमेंट के लिए आप डेवलपमेंट एग्रीमेंट भी जरूर चेक करें।

4 of 6
घर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock
लोकल अथॉरिटी से प्लान की मंजूरी
  • अगर आप घर खरीद रहे हैं, तो ये जरूर देखें कि जो घर बना है वो प्लान के तहत बना है, फ्लोर को नक्शे के हिसाब से बनाया गया है या नहीं। क्या इस घर को बनाते समय लोकल अथॉरिटी की मंजूरी मिली है या नहीं।
विज्ञापन

5 of 6
घर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock
लीगल एक्सपर्ट की लें सलाह
  • घर खरीदते समय आपको लीगल एक्सपर्ट से जरूर सलाह लेनी चाहिए। आप ऐसे लोगों से भी सलाह ले सकते हैं जिन्हें आप अच्छे से जानते हों और जो प्रॉपर्टी के बारे में अच्छी जानकारी रखते हों। इससे आपको घर के बारे में सही जानकारी मिल सकती है और आप जान सकते हैं कि आपको ये घर खरीदना चाहिए या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock
कीमत जान लें
  • कई बार लोग जब घर खरीदते हैं, तो उस घर की मार्केट वेल्यू न जानकर प्रॉपर्टी को महंगे दामों में खरीद लेते हैं। लेकिन आपको पहले पता करना चाहिए कि जिस जगह पर आप घर खरीद रहे हैं, वहां पर जमीन के क्या रेट चल रहे हैं। इससे आपके काफी पैसे बचने में मदद मिल सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें