Business Ideas: नौकरी में आपको सुरक्षा और पैसे तो जरूर मिलते हैं, लेकिन आप जॉब से आर्थिक स्वतंत्रता को हासिल नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा जॉब करते समय लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। अगर आप भी अपनी नौकरी से परेशान हो गए हैं, तो आज हम आपको एक खास बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं। इस बिजनेस को शुरू करके आप लाखों रुपये की आमदनी कर सकते हैं। ये बिजनेस कार्डबोर्ड से जुड़ा हुआ है। सामानों की पैकिंग करने के लिए कार्डबोर्ड की खास जरूरत लोगों को होती है। ऐसे में देश के भीतर कार्डबोर्ड की काफी मांग है। इसी वजह से देश में कई लोग कार्डबोर्ड का बिजनेस करके अच्छी खासी आमदनी कर रहे हैं। अगर आप इस बिजनेस की शुरुआत करते हैं और आपका ये बिजनेस सफल साबित होता है। इस स्थिति में आप आसानी से इस कारोबार के जरिए हर महीने 5 से 10 लाख रुपये की कमाई कर सकते हैं।