फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Ideas: इस बिजनेस से हर साल होगी आपकी लाखों रुपये की कमाई, ऐसे करें शुरुआत

Fri, 01 Apr 2022 05:55 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Rabbit Farming Business Ideas - फोटो : iStock
आज हम आपको एक ऐसे खास बिजनेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसे शुरू करके आप हर साल लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं। अगर आप अपनी नौकरी से तंग आ चुके हैं और एक नए व्यापार को शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये बिजनेस आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। ये बिजनेस खरगोस पालन से जुड़ा हुआ है। इसे शुरू करके आप अच्छी खासी आमदनी कर सकते हैं। भारत में कई लोग खरगोश पालन करके लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं। अगर आप भी इस बिजनेस के जरिए लाखों रुपये की कमाई करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको एक व्यवस्थित ढंग से इसकी शुरुआत करनी है। उसके बाद धीरे धीरे थोड़े बहुत उतार चढ़ाव के बाद आपकी अच्छी खासी कमाई इस बिजनेस से होने लगेगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं खरगोश पालन व्यवसाय के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 7
Rabbit Farming Business Ideas - फोटो : Istock
खरगोश पालन व्यवसाय को शुरू करने में आपका 4.5 लाख रुपये तक का खर्चा आएगा। इस व्यवसाय को यूनिट में बांटा गया है। एक यूनिट में सात मादा और तीन नर खरगोश को रखा जाता है।
विज्ञापन

3 of 7
Rabbit Farming Business Ideas - फोटो : Istock
अगर आप फार्मिंग की शुरुआत 10 यूनिट के साथ करते हैं, तो इसमें 4 लाख से 4.50 लाख रुपये तक का खर्चा आ सकता है। इसमें टिन शेड खरीदने पर 1 लाख से लेकर 1.50 लाख रुपये तक लगेंगे। वहीं पिंजड़े को खरीदने पर 1.25 लाख रुपये तक का खर्चा आता है।

4 of 7
Rabbit Farming Business Ideas - फोटो : Istock
वहीं चारा और बाकी यूनिट्स पर 2 लाख रुपये तक खर्चा आता है। ऐसे में मोटे स्तर पर खरगोश पालन को शुरू करने पर 4 से लेकर 4.50 लाख रुपये तक का खर्चा आता है।
विज्ञापन

5 of 7
Rabbit Farming Business Ideas - फोटो : Istock
करीब 6 महीनों के बाद नर और मादा खरगोश ब्रीडिंग के लिए तैयार हो जाते हैं। मादा खरगोश का प्रेग्नेंसी पीरियड 30 दिनों का होता है। वह औसतन एक बार में 6 से 7 बच्चों को आसानी से जन्म देती है।
विज्ञापन

6 of 7
Rabbit Farming Business Ideas - फोटो : istock
मोटे स्तर पर देखा जाए तो 10 यूनिट खरगोश से 45 दिनों में तैयार हुए बच्चे आसानी से 2 लाख रुपये तक बिक जाते हैं। इन खरगोशों को फार्म ब्रीडिंग, मीट और ऊन से जुडे़ व्यवसायों के लिए बेचा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Rabbit Farming Business Ideas - फोटो : iStock
अगर मोर्टेलिटी, बीमारी को ध्यान में रखकर 5 प्रेगनेंसी पीरियड मानकर चलें, तो साल भर में 10 लाख रुपये तक के खरगोश आसानी से बिक जाते हैं। वहीं अगर चारे के 2 से 3 लाख और 4.50 लाख रुपये के इन्वेस्टमेंट को हटा दिया जाए। इस स्थिति में आप पहले साल इस बिजनेस से 3 लाख रुपये तक कमा सकते हैं। उसके अगले सालों से आप आसानी से इस खरगोश पालन के जरिए 7 से 8 लाख रुपये तक कमाई कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें