Business Ideas: बिजनेस एक ऐसा जरिया है, जहां से आप कम समय में अपनी अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। बिजनेस को शुरू करना थोड़ा मुश्किल काम जरूर है। वहीं अगर आप समझदारी और योजनाबद्ध ढंग से इसकी शुरुआत करते हैं। ऐसे में इस बिजनेस के माध्यम से आप कुछ समय में शानदार कमाई कर सकते हैं। बिजनेस को शुरू करने के बाद आपको कैलकुलेटेड रिस्क लेना होता है। अगर आप भी किसी नए व्यापार को शुरू करना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं। इस व्यापार को आप महज 5 हजार रुपये निवेश करके शुरू कर सकते हैं। इस बिजनेस में आपको कुल्हड़ बनाकर उसे बाजार में बेचना होगा। आज के समय बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन या चाय की दुकानों पर लोग कुल्हड़ में चाय पीना पसंद करते हैं। इस कारण कुल्हड़ की काफी मांग है।