फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: क्या भारत सरकार परिवार के सभी लोगों को देती है पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ?

Sun, 06 Aug 2023 11:01 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Eligibility: भारत सरकार किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक बेहद ही शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के अंतर्गत सरकार हर साल देश के आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के खाते में 6 हजार रुपये ट्रांसफर कर रही है। हालांकि, 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि को 4 महीनों के अंतराल पर भेजा जाता है। भारत सरकार इस योजना के अंतर्गत अब तक 14 किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर चुकी है। अक्सर कई किसानों का सवाल रहता है कि क्या प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ एक परिवार में सभी सदस्य उठा सकते हैं? अगर आप भी इस विषय में जानना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं - 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Istock
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक परिवार में केवल एक ही सदस्य प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा सकता है। अगर एक परिवार में एक से अधिक लोग स्कीम में आवेदन करते हैं। ऐसे में उनके आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
ऐसे में एक परिवार में केवल एक ही सदस्य इस योजना में आवेदन करके स्कीम का लाभ उठा सकता है। वहीं स्कीम का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलता है जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पात्रता की शर्तों को पूरा करते हैं। 

Indian Railways: क्या आप जानते हैं बोगी और कोच में अंतर? अगर नहीं, तो जान लीजिए आज

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्तों को लाभार्थी के आधार से जुड़े डाटाबेस की मदद से जारी किया जाता है। इस डाटाबेस में परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
वहीं भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए स्कीम में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन कराना अनिवार्य कर दिया है। अगर आप इन दोनों कामों को नहीं करते हैं। ऐसे में आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें