Black Turmeric Business plan: भारत में ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो अपनी नौकरी से खुश नहीं है। वो अक्सर अपनी नौकरी को छोड़कर किसी बिजनेस को शुरू करने की योजना बनाते हैं। हालांकि, जानकारी के अभाव में उनका बिजनेस प्लान साकार रूप नहीं ले पाता है। अगर आप भी अपनी नौकरी से परेशान हो गए हैं और एक नए व्यापार को शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो आज हम आपको एक खास बिजनेस आइडिया देने वाले हैं। इस बिजनेस को शुरू करने पर आपकी शानदार कमाई होगी। ये बिजनेस खेती से जुड़ा है। इसमें आपको काली हल्दी की खेती करनी है। काली हल्दी बाजार में काफी ऊंची कीमतों पर बिकती है। इसके कई मेडिसिनल फायदे होते हैं। इसी वजह से बाजार में इसकी कीमत काफी ज्यादा होती है। ऐसे में इस बिजनेस के जरिए आप शानदार कमाई कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस बिजनेस के बारे में विस्तार से -