Indian Railways Travelling rules: भारतीय रेलवे की गिनती दुनिया के बड़े रेलवे नेटवर्क में की जाती है। देश में बड़े पैमाने पर लोग इसमें सफर करते हैं। यात्रियों को सफर में किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए कई सुविधाओं का इंतजाम किया हुआ है। इसके अलावा यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा कई नियमों को भी लागू किया गया है। अगर कोई यात्री सफर के दौरान इन नियमों का उल्लंघन करता है। इस स्थिति में उसको जेल या भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप यात्रा करने जा रहे हैं, तो आपको इन नियमों को जान लेना चाहिए। अगर आप इन नियमों के बारे में नहीं जानते, तो आपको रेलवे सफर के दौरान कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में रेलवे में सफर करने से पहले आपको इन नियमों के बारे में जान लेना चाहिए।
विज्ञापन
2 of 6
Indian Railways Travelling rules
- फोटो : Istock
अगर आप रेलवे से सफर करने जा रहे हैं। ऐसे में अपने साथ केरोसिन, सूखी घास, स्टोव, गैस सिलेंडर, पेट्रोल, मिट्टी का तेल, माचिस, पटाखे या किसी प्रकार की आग फैलाने वाली वस्तु अपने साथ लेकर न जाएं।
विज्ञापन
3 of 6
Indian Railways Travelling rules
- फोटो : Istock
इन चीजों के साथ रेलवे में सफर करना प्रतिबंधित है। रेलवे ने इन चीजों पर सख्त प्रतिबंध लगाया हुआ है। अगर आप इन्हें अपने साथ लेकर ट्रेन में यात्रा करते हैं, तो आपके ऊपर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।
4 of 6
Indian Railways Travelling rules
- फोटो : Istock
रेलवे ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि ट्रेन में यात्रा के समय आग लगने वाली सामग्री अपने साथ लेकर न जाएं। वहीं अगर कोई दूसरा व्यक्ति ऐसा कर रहा है, तो उसे ऐसा करने से मना करें। ये एक दंडनीय अपराध है। ऐसा करने पर यात्री को जेल भी हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 6
Indian Railways Travelling rules
- फोटो : Istock
यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए भारतीय रेलवे ने रेल परिसर में स्मोकिंग करने पर सख्त प्रतिबंध लगा रखा है। अगर कोई व्यक्ति ऐसा करते हुए पाया जाता है। इस स्थिति में उसको जेल हो सकती है या उसे भारी जुर्माना चुकाना पड़ सकता है।
Indian Railways Travelling rules
- फोटो : amar ujala
ऐसे में अगर आप रेल में यात्रा करने जा रहे हैं, तो आपको सफर से पहले भारतीय रेलवे के इन नियमों को जान लेना चाहिए। इन नियमों को जानने के बाद आपको सफर के दौरान किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।