Budget 2024: कल यानी एक फरवरी 2024 को देश का अंतरिम बजट पेश होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इसे संसद में पेश करेंगी। भले ही ये अंतरिम बजट होगा, लेकिन देशवासियों को इससे बड़ी ही उम्मीदें हैं। हर कोई अपने लिए कुछ न कुछ इस बजट में ढूंढता हुआ नजर आता है। कोई टैक्स में छूट चाहता है, तो कोई सामान सस्ता होना चाहता है आदि। हालांकि, सभी को उम्मीद है कि सरकार की तरफ से अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए कई बड़ी घोषणाएं इस अंतरिम बजट में हो सकती हैं। वहीं, जब वित्त मंत्री बजट पेश करेंगी, तो इस दौरान वे कई ऐसे शब्दों को बोल सकती हैं, जिसे आम लोगों के लिए समझना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। पर आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यहां आप ऐसे ही कुछ शब्दों का मतलब पहले ही जान सकते हैं जिससे आपको बजट को समझने में आसानी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं ये कौन से शब्द हैं...