कल 1 फरवरी को भारत का अंतरिम बजट पेश होने जा रहा है। इस दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण प्रमुख वित्त योजनाओं को संसद भवन में पेश करेंगी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा इस दौरान देशभर में लागू की जाने वाली योजनाओं में आने वाले व्यय को आवंटित किया जाएगा। अपने कार्यकाल में यह निर्मला सीतारमण का छठा बजट होगा। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह आखिरी बजट है। इसी वजह से इस बजट को अंतरिम बजट कहा जा रहा है। हालांकि, पूर्ण बजट आगामी लोकसभा चुनाव के बाद जो नई सरकार बनेगी। उसके द्वारा पेश किया जाएगा। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको बजट से जुड़े कुछ रोचक बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में आपको शायद ही पता होगा। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -