फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Vikas Yojana: क्या है विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना? कैसे शिल्पकारों और कारीगरों का जीवन बदलेगी यह स्कीम

Sun, 05 Feb 2023 01:09 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana - फोटो : Istock
PM VIKAS Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी, 2023 को देश का आम बजट पेश किया। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लिए भारत सरकार ने कई बड़े एलान किए। बजट पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के शिल्पकारों और कामगारों के लिए एक नई स्कीम को शुरू करने का फैसला लिया है। इस स्कीम का नाम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है। बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश के करोड़ों शिल्पकारों और कामगारों ने आत्मनिर्भर भारत के लिए काम किया। ऐसे में पहली बार इन कामगारों और शिल्पकारों के लिए सहायता पैकेज का एलान किया जा रहा है। इस स्कीम को शॉर्ट फॉर्म में PM - VIKAS के नाम से भी जाना जाता है। स्कीम के अंतर्गत पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को बड़े पैमाने पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में -
विज्ञापन

2 of 5
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana - फोटो : Istock
विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना का लाभ केवल बढ़ई, सुनार, मूर्तिकार, लोहार और कुम्हार जैसे पारंपरिक कारीगर ही उठा सकते हैं। विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को सरकार जल्द लॉन्च करेगी। इस स्कीम के लॉन्च होने के बाद करोड़ों शिल्पकारों और कारीगरों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 5
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana - फोटो : Istock
भारत सरकार विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के अंतर्गत छोटे और लघु उद्योगों को बढ़ावा देना चाहती है। यही नहीं इस स्कीम के जरिए सरकार इन लोगों को MSME से भी जोड़ेगी। 

PM Kisan Yojana: इस दिन जारी हो सकती है 13वीं किस्त, बजट में सरकार ने किसानों के लिए किया यह बड़ा एलान

4 of 5
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana - फोटो : Istock
स्कीम के अंतर्गत कारीगरों और शिल्पकारों को ट्रेनिंग भी दी जाएगी। वहीं जिन शिल्पकार और कारीगरों के पास पैसों का अभाव है। उन्हें पर्याप्त पूंजी भी दी जाएगी। इस स्कीम के लागू होने के बाद स्वरोजगार के अवसर में वृद्धि होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana - फोटो : Istock
इस स्कीम के लॉन्च होने के बाद देश में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, और कमजोर वर्ग के लोगों को सीधा लाभ पहुंचेगा। इसके अलावा उनकी आय में भी वृद्धि होगी।

Indian Railways: ट्रेन में सफर करते वक्त गुम हो गया है टिकट, तो करें यह काम, नहीं आएगी कोई समस्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें