PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देशभर में करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। उनका यह इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। भारत सरकार जल्द ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त को जारी कर सकती है। केंद्र सरकार ने 17 अक्तूबर, 2023 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त को नई दिल्ली में आयोजित किसान सम्मान सम्मेलन में जारी किया था। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इसके अंतर्गत भारत सरकार देशभर में गरीब किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने का काम कर रही है। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार हर साल किसानों के खाते में तीन किस्त के माध्यम से 6 हजार रुपये की राशि को ट्रांसफर करती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं भारत सरकार कब तक किसानों के खाते में 13वीं किस्त की राशि को ट्रांसफर कर सकती है।