फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: क्या देश के स्वास्थ्य क्षेत्र की बदलेगी तस्वीर? आयुष्मान भारत योजना में भारत सरकार ने बढ़ाया इतना आवंटन

Thu, 09 Feb 2023 10:41 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Budget 2023 Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2023-24 का आम बजट पेश किया। इस दौरान निर्मला सीतारमण ने देश को विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए कई बड़ी घोषणाएं की है। इसके अलावा सरकार ने देश के स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार लाने के लिए कई बड़े एलान किए हैं। संसद में बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने एक बड़ा एलान किया। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में आवंटन को बढ़ाकर 7200 करोड़ रुपये करने का फैसला लिया है। ऐसे में सरकार ने योजना में 12 फीसदी आवंटन का इजाफा किया है। इसके अलावा आयुष्मान भारत हेल्त इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन पर 646 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा भी सरकार ने बजट पेश करते हुए देश को एक बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Budget 2023 Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
केंद्र सरकार कोलैबेरेटिव रिसर्च और इनोवेशन को प्रोत्साहित करने के लिए प्राइवेट मेडिकल कॉलेज फैकल्टी और निजी क्षेत्र की रिसर्च डेवलपमेंट टीम को ICMR लैब की सुविधा उपलब्ध कराएगी। 
विज्ञापन

3 of 5
Budget 2023 Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस स्कीम के अंतर्गत देश भर के करोड़ों गरीब लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवर के साथ जोड़ा जा रहा है। 

Budget 2023: जानिए कैसे पीएम कौशल विकास योजना 4.0 बदलेगी युवाओं की तकदीर? इन क्षेत्रों में रहेगा फोकस

4 of 5
Budget 2023 Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
आज भी देश के भीतर ऐसे कई लोग हैं, जो गरीबी के कारण अपना ठीक ढंग से इलाज नहीं करा पाते हैं। ऐसे में यह योजना गरीब और दीनहीन लोगों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करने का काम करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Budget 2023 Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
देशभर में बड़े पैमाने पर लोग भारत सरकार की इस स्कीम में आवेदन कर रहे हैं। इस स्कीम के जरिए सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में होने वाली मृत्यु के आंकड़ों को कम करना चाहती है।

PM Vikas Yojana: क्या है विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना? कैसे शिल्पकारों और कारीगरों का जीवन बदलेगी यह स्कीम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें