बजट पेश करते हुए निर्मला सीतरमण ने बताया है कि इस परियोजना के अंतर्गत अगले तीन सालों में 400 नई वंदे भारत ट्रेनें बनाई जाएंगी। वहीं 100 पीएम गति शक्ति कॉर्गो टर्मिनल को भी तैयार किया जाएगा।
इसके अलावा पूरे देश में समानों और लॉजिस्टिक की आवाजाही तेजी से हो सके इसके लिए पीएम गति शक्ति मास्टर प्लान 2022-23 में तैयार किया जाएगा। बजट 2022 में इस परियोजना के अंतर्गत नेशनल हाईवे के नेटवर्क को कुल 25 हजार किलोमीटर और बढ़ाया जाएगा।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा है कि वर्ष 2022-23 के लिए 8 नए रोप वे को ऑर्डर किया जाएगा। इसका ऑर्डर पीपीपी मॉडल पर होगा। इसके अलावा छोटे किसानों और छोटे व्यापारियों के लिए इस परियोजना के अंतर्गत लॉजिस्टिक सुविधा को बढ़िया किया जाएगा।
इस परियोजना के अंतर्गत देश में सप्लाई चेन के नेटवर्क को अच्छा करने पर काम होगा। इसके अलावा सरकार वन प्रोडक्ट और वन सिस्टम पर भी काम करेगी। इससे देश में व्यापारियों को लॉजिस्टिक को लाने और ले जाने में काफी आसानी होगी।
पीएम गतिशक्ति योजना से भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विकास होगा और देश में कनेक्टिविटी बढ़ेगी। इस कारण रोजगार के नए अवसर देश में खुलेंगे और भारत विकास की एक नई रफ्तार पकडे़गा।