फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSNL: 599 के रिचार्ज पर मिलेगी 84 दिनों की वैधता, रोजाना 5GB डाटा के साथ उठा सकेंगे कॉलिंग का मजा

Wed, 04 May 2022 01:36 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
BSNL Recharge Plans - फोटो : BSNL
आज हम आपको बीएसएनएल के उन खास रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनमें आपको एक अच्छी वैलिडिटी मिल रही है। हाल में कई टेलीकॉम कंपनियों ने अपनी रिचार्ज की कीमतों में वृद्धि की थी। उसके बाद बीएसएनएल ने अपने कई प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स को यूजर्स के लिए किफायती दरों पर लॉन्च किया। ऐसे में कई लोग अब बीएसएनएल के साथ जुड़ रहे हैं और उसके खास प्लान्स को अपने मोबाइल में रिचार्ज करा रहे हैं। अगर आप एक बीएसएनएल ग्राहक हैं, तो ये खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको बीएसएनएल के उन चुनिंदा रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें आपको लगभग 84 दिनों की वैधता मिलती है। इन प्लान्स में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ इंटरनेट उपयोग के लिए डाटा का भी मजा मिलेगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं बीएसएनएल के इन रिचार्ज प्लान्स के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 6
BSNL Recharge Plans - फोटो : istock

बीएसएनएल का 599 रुपये का रिचार्ज प्लान

बीएसएनएल के इस रिचार्ज प्लान की कीमत 599 रुपये है। इसमें आपको कुल 84 दिनों की वैधता मिल रही है। इसके अलावा आपको इस प्लान में इंटरनेट उपयोग के लिए रोजाना 5 GB डेली डाटा की लिमिट मिल रही है।
विज्ञापन

3 of 6
BSNL Recharge Plans - फोटो : Istock
इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिलेगी। बीएसएनएल का ये रिचार्ज प्लान उन लोगों के लिए काफी खास है, जो ज्यादा इंटरनेट डाटा का उपयोग करते हैं। इस प्लान को रिचार्ज कराने के बाद उनकी डेली डाटा लिमिट ओवर होने की समस्या दूर हो जाएगी। 

4 of 6
BSNL Recharge Plans - फोटो : Istock

बीएसएनएल का 429 रुपये का रिचार्ज प्लान

बीएसएनएल के इस प्लान की वैधता कुल 81 दिनों की है। इस प्लान को अपने फोन में रिचार्ज कराने के लिए आपको कुल 429 रुपये का भुगतान करना होगा। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिल रही है।
विज्ञापन

5 of 6
BSNL Recharge Plans - फोटो : iStock
वहीं इंटरनेट उपयोग के लिए आपको 1 GB डाटा मिलेगा। डेली डाटा लिमिट ओवर होने के बाद आपकी इंटरनेट स्पीड को कम करके 40 Kbps कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
BSNL Recharge Plans - फोटो : istock

बीएसएनएल का 395 रुपये का रिचार्ज प्लान

बीएसएनएल के इस 395 रुपये के रिचार्ज प्लान में आपको कुल 71 दिनों की वैधता मिल रही है। इस प्लान में आपको रोजाना इंटरनेट उपयोग के लिए 2GB डेली डाटा लिमिट मिलेगी। इसके अलावा BSNL to BSNL वॉयस कॉल के लिए 3000 मिनट (लोकल/नेशनल) + 1800 मिनट BSNL to Other voice Calls(लोकल/नेशनल) फ्री मिनट ओवर होने के बाद 20 पैसा मिनट का कॉल चार्ज लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें