देश में अधिकतर लोगों के पास बाइक है। बाइक सफर करने के लिए काफी सुविधाजनक साधन है। भीड़ भाड़ वाले इलाके और लंबे ट्रैफिक जाम में आप इसकी मदद से आसानी से आगे निकल सकते हैं। इस कारण बाइक से सफर करने में समय की काफी बचत होती है। छोटे रास्तों और गलियों में बाइकें कारों की तुलना में आसानी से आगे निकल जाती हैं। यही नहीं बाइक से सफर करने में ईंधन की भी काफी बचत होती है। इस कारण आपकी जेब पर भी इसका बुरा असर नहीं पड़ता है। हालांकि, अक्सर कई लोगों की शिकायत रहती है कि उनकी बाइक अच्छा माइलेज नहीं दे रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक बेहद ही खास टिप के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाने के बाद आपकी बाइक की माइलेज बढ़ सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में -