फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की: सर्दी में अगर आपकी बाइक-स्कूटी भी नहीं हो रही स्टार्ट, तो अपनाएं ये तरीके

Wed, 17 Jan 2024 12:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सर्दी में बाइक स्टार्ट न होने पर क्या करें? - फोटो : istock
Two Wheeler Tips: सर्दियों का मौसम आते ही लोगों को गर्मी से तो राहत मिलती है, लेकिन घना कोहरा, ठंडी हवाएं लोगों को परेशान भी करती है। पारा इतना गिर जाता है कि काम करने में और कहीं जाने में भी परेशानी होने लगती है। यही नहीं, सर्दियों में ठंड से बचने के लिए मोटे कपड़े पहनने पड़ते हैं आदि। इसके अलावा एक दिक्कत जो सर्दियों के मौसम में काफी होती है, वो है दोपहिया वाहनों का स्टार्ट न होना। दरअसल, ठंड में बाइक, स्कूटी आदि स्टार्ट होने में खासी दिक्कतें करते हैं। खासतौर पर अगर ये पुराने हों तो और भी ज्यादा करते हैं। इसलिए अगर आपके साथ भी सुबह-सुबह ठंडी में ये दिक्कत होती है, तो फिर आपकी मदद कुछ तरीके कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
सर्दी में बाइक स्टार्ट न होने पर क्या करें? - फोटो : Istock
क्या दिक्कत आती है?
  • दरअसल, गर्मियों में तो बाइक-स्कूटी आसानी से स्टार्ट हो जाती है, लेकिन सर्दियों के मौसम में ऐसा नहीं होता। कई बार सेल्फ से दोपहिया वाहन स्टार्ट नहीं होते हैं। इसके पीछे का कारण सर्दियों के सीजन में इंजन के अंदर का ऑयल ठंडा हो जाना होता है।
विज्ञापन

3 of 5
सर्दी में बाइक स्टार्ट न होने पर क्या करें? - फोटो : istock
इन तरीकों से कर सकते हैं स्टार्ट:-
  • अगर आपके पास भी बाइक-स्कूटी है और वो सर्दियों में स्टार्ट नहीं हो रही है, तो फिर आप सेल्फ की जगह किक का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, किक मारने से ये इंजन को ज्यादा पावर से सर्कुलेट करता है, जिससे सेल्फ की तुलना में किक से ये जल्दी स्टार्ट हो जाती है।

4 of 5
सर्दी में बाइक स्टार्ट न होने पर क्या करें? - फोटो : Istock
  • वहीं, अगर आपकी बाइक किक से स्टार्ट नहीं हो रही है या फिर आपकी बाइक में किक नहीं है, तो फिर आपको करना ये है कि अपनी बाइक में दूसरा गियर डालना है और क्लच दबाना है। फिर किसी से बाइक में धक्का लगवाना है या फिर खुद ही बाइक का क्लच दबाकर थक्का मारें और फिर क्लच छोड़ दें। इससे भी बाइक स्टार्ट हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सर्दी में बाइक स्टार्ट न होने पर क्या करें? - फोटो : Istock
  • कई बार हमारी एक गलती की वजह से भी बाइक स्टार्ट नहीं हो पाती है। दरअसल, लोग बाइक को सिंगल स्टैंड पर खड़ा कर देते हैं। इससे ऑयल एक तरफ चला जाता है और जम भी सकता है। इसलिए बाइक को डबल स्टैंड पर खड़ा करना बेहतर हो सकता है, ताकि ये दिक्कत न आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें