फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की: चलते-चलते क्या आपकी बाइक भी हो जाती है अचानक बंद? तो यहां जानें क्या हैं कारण

Tue, 20 Feb 2024 05:08 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बाइक के बंद होने पर क्या करें? - फोटो : istock
Bike Tips in Hindi: कई लोगों को कार का शौक होता है, तो कई लोगों को बाइक का। वैसे बाइक से राइड पर जाने का अपना अलग मजा है। लोग दफ्तर जाने, कॉलेज आदि जगहों पर जाने के लिए बाइक का इस्तेमाल करते हैं। बाइक बढ़िया ढंग से चले, सफर के दौरान कोई दिक्कत न हो, इसके लिए समय-समय पर बाइक की सर्विस करवाना जरूरी है। बावजूद इसके एक दिक्कत कई बार नजर आ जाती है और वो है बाइक चलाने के दौरान इसका अचानक बंद हो जाना। क्या आपके साथ भी ये दिक्कत होती है? अगर हां, तो आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? शायद नहीं, तो आप यहां जान सकते हैं कि चलते-चलते बाइक अचानक बंद क्यों हो जाती है और इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
बाइक के बंद होने पर क्या करें? - फोटो : istock
चलते-चलते बाइक के बंद होने के ये हो सकते हैं कारण:-

नंबर 1
  • अगर आपकी बाइक भी चलते-चलते बंद हो जाती है, तो इसके पीछे एक कारण हो सकता है जिसमें फ्यूल टैंक में पानी चला जाता है। जब बाइक की धुलाई होती है, तो ऐसा हो सकता है, जिससे पानी पेट्रोल के साथ नहीं मिलता और बाइक चलते-चलते रूक सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
बाइक के बंद होने पर क्या करें? - फोटो : istock
नंबर 2
  • अगर आपकी बाइक का क्लच खराब हो गया है, तो भी आपकी बाइक चलते-चलते अचानक बंद हो सकती है। इसके अलावा अगर टायर में कम हवा है, तो खराब टायर से भी बाइक रूक सकती है।

4 of 5
बाइक के बंद होने पर क्या करें? - फोटो : istock
नंबर 3
  • अगर आपकी बाइक चलते-चलते बंद हो जाती है, तो हो सकता है कि आपकी बाइक का कार्बोरेटर खराब हो गया हो या फिर ये गंदा हो चुका है। ऐसे में इसे बदलवा लें या साफ करवा लें। इससे आपकी समस्या दूर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाइक के बंद होने पर क्या करें? - फोटो : istock
नंबर 4
  • बाइक में एयर फिल्टर होता है, जो हवा को इंजन तक पहुंचाता है। पर अगर ये एयर फिल्टर खराब हो जाए या इसमें गंदगी भर जाए तो इंजन तक हवा नहीं पहुंच पाएगी। वहीं, इसका सीधा असर ये होगा कि आपकी बाइक चलते-चलते बंद हो सकती है। इसलिए इसका भी ध्यान रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें