फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की: कहीं आपकी बाइक में भी तो नहीं क्लच की दिक्कत? ये चार संकेत मिले तो हो जाएं सावधान

Tue, 05 Mar 2024 05:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बाइक का क्लच हो रहा है खराब, कैसे जानें? - फोटो : istock
Bike Clutch Tips in Hindi: भले ही लगभग हर कोई चाहता है कि उसके पास कार हो, लेकिन बाइक की अपनी अलग बात है। राइडिंग पर जाने के लिए लोगों को बाइक पसंद आती है, जाम से बचने समेत कई अन्य चीजों के लिए बाइक एकदम सही नजर आती है। पर जब भी आप किसी राइड पर जाएं, तो बाइक की सर्विस जरूर करवा लें। साथ ही ब्रेक समेत बाकी चीजें भी चेक कर लें। पर क्या आप ये जानते हैं कि कई बार बाइक का क्लच खराब हो रहा होता है, लेकिन हमें इस बारे में नहीं पता चल पाता जिसकी वजह से बाइक खराब होने पर बाइक को धक्का मारकर ले जाना पड़ता है। तो चलिए जानते हैं उन चार संकेतों के बारे में जिनसे आप ये पता लगा सकते हैं कि आपकी बाइक का क्लच खराब हो रहा है...
विज्ञापन

2 of 5
बाइक का क्लच हो रहा है खराब, कैसे जानें? - फोटो : istock
ये हैं वो संकेत, जो बता सकते हैं खराब हो रहा है क्लच:-

नंबर 1
  • सबसे पहले ध्यान दें कि अगर आपकी बाइक के पिकअप में दिक्कत आ रही है या पहले के मुकाबले पिकअप कम आ रहा है, तो ये संकेत हो सकता है कि क्लच खराब हो रहा है। अगर आप इसे समय रहते नहीं बदलवाते हैं, तो इसका सीधा असर क्लच प्लेट पर पड़ता है जिससे क्लच प्लेट तक खराब हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
बाइक का क्लच हो रहा है खराब, कैसे जानें? - फोटो : istock
नंबर 2
  • अगर आपके गियर लीवर में वाइब्रेशन यानी कंपन हो रही है, तो ये संकेत हो सकता है कि आपका क्लच खराब हो रहा है। इसे भूलकर भी नजरअंदाज न करें, क्योंकि अगर आप ऐसा करते हैं तो क्लच प्लेट ही नहीं बल्कि पूरी क्लच असेंबली में दिक्कत आ सकती है। इसलिए कंपन होते ही तुरंत मैकेनिक के पास जाएं।

4 of 5
बाइक का क्लच हो रहा है खराब, कैसे जानें? - फोटो : istock
नंबर 3
  • इंजन के साइड में आप देखेंगे, तो वहां पर क्लच असेंबली होती है। ध्यान दें कि अगर यहां से आवाज आ रही है, जो अजीब हो तो ये संकेत हो सकता है कि आपके क्लच में कोई दिक्कत हो। इस आवाज को नजरअंदाज न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाइक का क्लच हो रहा है खराब, कैसे जानें? - फोटो : istock
नंबर 4
  • अगर बाइक की माइलेज कम आ रही है, तो ये भी संकेत हो सकता है कि आपकी बाइक की क्लच प्लेट में दिक्कत हो या ये खराब हो रही हो। यहां तक कि क्लच प्लेट अपनी जगह से फिसल सकती है, जिसके कारण ये ज्यादा फ्यूल पीती है। ऐसे में मैकेनिक को जरूर दिखाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें