फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: दिल्ली सरकार महिलाओं को देगी हर महीने एक हजार रुपये, जानिए क्या है स्कीम की पात्रता

Tue, 05 Mar 2024 03:19 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Best Investment Schemes For Women - फोटो : Istock
Mukhyamantri Mahila Samman Yojana: दिल्ली में रहने वाली महिलाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली सरकार ने एक बेहद ही शानदार योजना को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत सरकार दिल्ली में रहने वाली महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देगी। इस योजना का एलान 4 मार्च को केजरीवाल सरकार ने अपना 10वां बजट पेश करते हुए किया। इस दौरान वित्त मंत्री आतिशी ने साल 2024-25 के लिए 76 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट पेश करते हुए उन्होंने बताया कि सरकार दिल्ली में रहने वाली महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को शुरू करने जा रही है। अगर आप भी दिल्ली सरकार की इस स्कीम का लाभ उठाना चाहती हैं। ऐसे में आज हम आपको आपको इस स्कीम की पात्रता से जुड़ी शर्तों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Ladli Bahna Yojana - फोटो : Istock
दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना में वही महिलाएं आवेदन कर सकती हैं, जिनकी उम्र 18 साल या उससे अधिक है। यही नहीं इस स्कीम का लाभ उन महिलाओं को भी मिलेगा, जो असंगठित क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
इसके अलावा नौकरी करने वाली वे महिलाएं जिनका टैक्स नहीं कटता है। वे भी इस स्कीम का लाभ उठा सकती हैं। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि इस स्कीम का लाभ दिल्ली में रहने वाली महिलाएं ही उठा सकती हैं। 

4 of 5
money new - फोटो : istock
दूसरे राज्य में रहने वाली महिलाएं दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ नहीं उठा सकती हैं। वे महिलाएं जो टैक्स भरती हैं। वे दिल्ली सरकार की इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
money new - फोटो : i stock
वे महिलाएं जिन्हें पेंशन मिलता है। उन्हें भी इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा वे महिलाएं जो सरकारी नौकरी करती हैं। वे भी इस स्कीम का लाभ नहीं उठा सकती हैं।

LPG Gas Cylinder: जल्दी खत्म हो जाता है आपका रसोई गैस सिलेंडर, तो अपनाएं ये टिप्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें