Bike Tips And Tricks: रोजाना कहीं पर आवाजाही के लिए हम में से अधिकतर लोग बाइक का इस्तेमाल करते हैं। कहीं पर आने जाने के लिए बाइक काफी सुविधाजनक साधन है। लंबा ट्रैफिक जाम लगा हो या पतली गलियां बाइक के जरिए आप आसानी से कहीं पर आ जा सकते हैं। इस कारण बाइक से सफर करने पर समय की भी काफी बचत होती है। अक्सर देखने को मिलता है कि बरसात के सीजन में बाइक में ब्रेक लगाने पर एक खास तरह की आवाज आती है। यह आवाज काफी अजीब और परेशान करने वाली होती है। अगर आपके बाइक से भी इस तरह की आवाज आ रही है तो आपको कुछ बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। बाइक के ब्रेक से इस तरह की आवाज आने से दुर्घटना की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ जरूरी कामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको बाइक के ब्रेक में से इस तरह की आवाज आने पर तुरंत कराना चाहिए।