फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की: बाइक के पेट्रोल टैंक में चले जाए पानी, तो परेशान होने की जगह करें ये काम

Wed, 14 Feb 2024 05:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बाइक का फ्यूल टैंक कैसे साफ करें? - फोटो : istock
Bike Tips in Hindi: बाइक की सबसे बड़ी खासियत जो लोग मानते हैं कि इससे जाम लगने पर भी लोग धीरे-धीरे साइड से निकल जाते हैं। जबकि, चार पहिया वाहन में ऐसा नहीं हो पाता है। वहीं, बाइक बढ़ियां चले, इसके लिए उसकी समय पर सर्विस कराते रहनी चाहिए आदि। पर इन सबके बीच एक दिक्कत कई लोगों के साथ देखने में आती है कि उनकी बाइक के फ्यूल टैंक में पानी भर जाता है। वहीं, जब ये दिक्कत कई बार होने लगती है, तो लोग परेशान होने लगते हैं। पर अगर आप चाहें तो एक तरीके की मदद से अपनी बाइक के फ्यूल टैंक के पानी को साफ कर सकते हैं। तो चलिए जाते हैं इसका तरीका क्या है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
बाइक का फ्यूल टैंक कैसे साफ करें? - फोटो : istock
इन कारणों से पेट्रोल टैंक में चला जाता है पानी:-

पहला कारण
  • बाइक के फ्यूल टैंक में पानी जाने के पीछे एक कारण होता है बारिश में बाइक चलाना। बारिश में टैंक में पानी जाने की संभावना काफी होती है। वहीं, कई लोग बारिश में अपनी बाइक को छोड देते हैं। पर अगर आप चाहें तो उसे कवर से ढक कर रख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बाइक का फ्यूल टैंक कैसे साफ करें? - फोटो : istock
दूसरा कारण
  • सबसे ज्यादा बाइक के फ्यूल टैंक में पानी तब जाता है, जब लोग अपनी बाइक की धुलाई करते हैं। कई लोग प्रेशर से पानी मारते हैं और अगर ढक्कन ढीला हो तो टैंक के अंदर पानी जा सकता है।

4 of 5
बाइक का फ्यूल टैंक कैसे साफ करें? - फोटो : istock
ऐसे निकाल सकते हैं फ्यूल टैंक से पानी
  • अगर कभी आपकी बाइक के फ्यूल टैंक में पानी चले जाए, तो आपको एक काम करना है। सबसे पहले बाइक को डबल स्टैंड पर खड़ी करें। फिर पेट्रोल टैंक के नीचे एक बोतल रखें और टैंक के नीचे दी गई नाली वाल्व को खोलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाइक का फ्यूल टैंक कैसे साफ करें? - फोटो : istock
  • इसके बाद आपको पेट्रोल को बोतल में निकाल लेना है और जब ये खाली हो जाए तो वाल्व को बंद कर दें। इसके बाद आपको टैंक के ढक्कन को सूखने के लिए छोड़ देना है। हालांकि, अगर आप चाहें तो हेयर ड्राइर की मदद से भी फ्यूल टैंक को सूखा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें