फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Ideas: सिर्फ 10 हजार रुपये के मामूली निवेश से शुरू करें ये खास बिजनेस, हर महीने होगी बंपर कमाई

Sat, 12 Feb 2022 03:52 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
10 हजार के मामूली निवेश से शुरू करें ये खास बिजनेस, हर महीने होगी शानदार कमाई - फोटो : iStock
अगर आप योजनाबद्ध ढंग से किसी बिजनेस को शुरू करते हैं, तो उसके सफल होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। एक अच्छे बिजनेस के जरिए आप अच्छी खासी कमाई करके आर्थिक स्वतंत्रता को पा सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ भारत में ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो व्यापार तो करना चाहते हैं लेकिन साधनों की कमी से वो इसकी शुरुआत नहीं कर पाते। अगर आप भी साधनों के अभाव में अपने बिजनेस की शुरुआत नहीं कर पा रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस प्लान के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी शुरुआत आप मात्र 10 हजार रुपये के निवेश के साथ कर सकते हैं। ये खास बिजनेस कैंडल मेकिंग का है। बाजार में हर सीजन कैंडल की मांग रहती है। इसके अलावा दिवाली के समय इसकी बिक्री काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में ये बिजनेस आपको कम लागत में ज्यादा प्रॉफिट देने का काम करेगा। आइए जानते हैं इसके बारे में -
विज्ञापन

2 of 5
10 हजार के मामूली निवेश से शुरू करें ये खास बिजनेस, हर महीने होगी शानदार कमाई - फोटो : Istock
कैंडल्स कई तरह की होती हैं जैसे सामान्य उपयोग में आने वाली रेगुलर व्हाइट कैंडल, विशेष मौकों पर सजावट के लिए इस्तेमाल में लाई जाने वाली डिजाइनर कैंडल्स आदि। कैंडल मेकिंग का व्यापार शुरू करने से पहले आपको ये तय करना होगा कि आप किस तरह की कैंडल्स को बनाकर बाजार मेें बेचना चाहते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
10 हजार के मामूली निवेश से शुरू करें ये खास बिजनेस, हर महीने होगी शानदार कमाई - फोटो : Istock
बाजार में जिन कैंडल्स की सबसे ज्यादा मांग है, उसे देखते हुए आप ये तय कर सकते हैं कि किस तरह की कैंडल्स को बनाना है। ये तय करने के बाद रॉ मटेरियल इकट्ठा करें। करीब 10 हजार रुपये खर्च करके आप इससे जुड़े सभी जरूरी उपकरणों को मंगा सकते हैं।

4 of 5
10 हजार के मामूली निवेश से शुरू करें ये खास बिजनेस, हर महीने होगी शानदार कमाई - फोटो : Istock
इसके बाद आपको कैंडल को बनाने के लिए एक खास स्थान का चुनाव करना है, जहां पर आप कैंडल मेकिंग से जुड़े सभी कामों को कर सकें। कैंडल बनाने के बाद उसे बाजार में बेचने के लिए आपको अपने प्रोडक्ट के ब्रांड नाम का चुनाव करना है। आप अपने ब्रांड का कोई भी एक क्रिएटिव नाम सोचकर रख सकते हैं। इसके बाद रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस के साथ आपको इस व्यापार की शुरुआत करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
10 हजार के मामूली निवेश से शुरू करें ये खास बिजनेस, हर महीने होगी शानदार कमाई - फोटो : i stock
अच्छी पैकेजिंग करके आप इन कैंडल्स को बाजार में बेचकर अच्छी आमदनी कर सकते हैं। अगर आपका कारोबार रफ्तार पकड़ता है, तो इस बिजनेस के जरिए आप शानदार कमाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें