फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

e-Shram Card Alert: ई-श्रम कार्ड बनवाते समय भूलकर भी न करें ये चार गलतियां, बैंक खाता हो सकता है खाली

Tue, 22 Feb 2022 09:26 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ई-श्रम में होने वाले फ्रॉड से बचने के तरीके - फोटो : istock
लोगों के कल्याण के लिए और उन्हें लाभ पहुंचाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें अलग-अलग तरह की योजनाएं चलाती हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाना होता है। ऐसी ही एक योजना इन दिनों देश में काफी चर्चा में है, जिसका नाम ई-श्रम कार्ड है। काफी संख्या में लोग ये कार्ड बनवा रहे हैं, और इसके लाभ ले रहे हैं। इस योजना को केंद्र सरकार की और से शुरू किया गया है, जिसकी देखरेख श्रम मंत्रालय की तरफ से की जा रही है। ऐसे में अगर आप भी ई-श्रम कार्ड बनवाने जा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान देने की जरूरत है। ऐसा इसलिए क्योंकि जालसाज ई-श्रम कार्ड की आड़ में लोगों के साथ फ्रॉड करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
ई-श्रम में होने वाले फ्रॉड से बचने के तरीके - फोटो : istock
इन बातों का रखें ध्यान:-

अनजान कॉल से सावधान
  • जैसे-जैसे लोग ई-श्रम कार्ड बनवा रहे हैं। वैसे-वैसे जालसाज भी काफी एक्टिव हो गए हैं। ये लोग फर्जीवाड़ा करने के लिए लोगों को इस कार्ड के बहाने कॉल कर रहे हैं, और उनसे उनकी बैंकिंग जानकारी लेकर फ्रॉड कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
ई-श्रम में होने वाले फ्रॉड से बचने के तरीके - फोटो : istock
ऑफर या लिंक्स से सावधान
  • जालसाज लोगों को कई तरह के लालच देकर उनके मोबाइल पर कई तरह के लिंक्स भेज रहे हैं। इसके बाद आपको इस पर क्लिक करके अपनी गोपनीय जानकारियां भरने को कहा जाता है। इसके बाद ये लोग आपका बैंक खाता तक खाली कर देते हैं। इसलिए इनसे बचकर रहें।

4 of 6
ई-श्रम में होने वाले फ्रॉड से बचने के तरीके - फोटो : istock
अनजान व्यक्ति को न दें कार्ड या दस्तावेज
  • अगर आप कार्ड बनवा रहे हैं, तो आपको ध्यान देना है कि अपने दस्तावेज किसी भी अनजान व्यक्ति को न दिखाएं, और न ही दें। अगर आपसे कोई आपका आधार कार्ड या कार्ड बनने के बाद ई-श्रम कार्ड मांगता है, तो उसे ये न दें।
विज्ञापन

5 of 6
ई-श्रम में होने वाले फ्रॉड से बचने के तरीके - फोटो : istock
पैसे न दें
  • अगर आप ई-श्रम कार्ड बनवा रहे हैं, तो आपको इस बात का ध्यान रखना है कि ये कार्ड बिल्कुल फ्री में बनता है। इसके लिए आपको किसी भी तरह का कोई भुगतान करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ई-श्रम में होने वाले फ्रॉड से बचने के तरीके - फोटो : istock
इन लोगों को मिल चुकी है पहली किस्त
  • जिन लोगों ने 31 दिसंबर 2021 से पहले ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन किया था, उनके खाते में सरकार द्वारा एक-एक हजार रुपये की पहली किस्त भेजी गई। वहीं, माना जा रहा है कि होली के बाद सरकार दूसरी किस्त भी कार्डधारकों के खाते में भेज सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें