हम कई ऐसे दस्तावेज बनवाते हैं, जिनमें कुछ सरकारी तो कुछ प्राइवेट दस्तावेज होते हैं। लेकिन हमारे लिए दोनों ही बेहद जरूरी होते हैं। समय-समय पर हमें इनकी जरूरत पड़ती रहती है। वहीं, सरकारी दस्तावेज तो हमारे लिए इसलिए भी जरूरी होते हैं, क्योंकि इनके न होने पर हम कई तरह के लाभ नहीं ले पाते हैं। ऐसा ही एक सरकारी दस्तावेज है आधार कार्ड, जिसका पास में होना बेहद जरूरी है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा आधार कार्ड को जारी किया जाता है, जिस पर 12 अंकों का एक यूनिक नंबर होता है। लेकिन आधार के बढ़ते इस्तेमाल की वजह से इससे धोखाधड़ी बढ़ने का खतरा भी बढ़ा है। ऐसे में अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका आधार कार्ड कहां-कहां इस्तेमाल हुआ है यानी इसकी हिस्ट्री अगर आप जानना चाहते हैं। तो इसका एक तरीका है। तो चलिए इसके बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...