फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Investment Tips: अगर आपको भी करना है निवेश, तो ये चार जगह हो सकती हैं सबसे बेस्ट

Tue, 26 Mar 2024 01:46 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किन जगहों पर निवेश करके अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं? - फोटो : istock
Best Investment Tips in Hindi: लगभग हर कोई चाहता है कि उसके पास ढेर सारे पैसे हो और उसे किसी चीज की कमी न हो। इसके लिए कोई अपना बिजनेस करता है, तो कोई नौकरी करता है, ताकि वो कमाई कर सके। ऐसे में लोग कमाए हुए पैसे को बैंक खाते में जमा करके रखते हैं और अपनी जरूरत के हिसाब से खर्च करते हैं। वहीं, दूसरी तरफ लोग अपने आज से ज्यादा कल के लिए भी बचत करते हैं, जो सही भी है। पर आमतौर पर देखा जाता है कि लोग ऐसी जगह पर निवेश करना चाहते हैं, जहां से उन्हें बिना किसी परेशानी के बेहतर रिटर्न मिल सके। इसलिए अगर आप भी ऐसी जगह की तलाश में हैं, तो यहां आप कुछ जगहों के बारे में जान सकते हैं जहां पर आप निवेश कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किन जगहों पर निवेश करके अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं? - फोटो : istock
ये जगह हो सकती हैं निवेश के लिए बेस्ट:-

नंबर 1
  • अगर आप सुरक्षित जगह पर निवेश करके सही रिटर्न लेना चाहते हैं, तो आप एलआईसी पॉलिसी में निवेश कर सकते हैं। इसके जरिए आप आज में पैसे लगाकर आने वाले कल में अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
किन जगहों पर निवेश करके अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं? - फोटो : iStock
नंबर 2
  • निवेश के लिए पोस्ट ऑफिस भी सही जगह हो सकती है। दरअसल, यहां पर कई तरह की स्कीम चलती हैं, जिनमें आप छोटे-छोटे अमाउंट को जमा करके भी एक बड़ा और सुरक्षित रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।

4 of 5
किन जगहों पर निवेश करके अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं? - फोटो : istock
नंबर 3
  • अगर आप चाहते हैं कि आपको बुढ़ापे में पेंशन मिले, ताकि आपको आर्थिक रूप से किसी और पर निर्भर न होना पड़े तो ऐसे में आप अटल पेंशन योजना में निवेश कर सकते हैं। इसमें आपको 60 की उम्र के बाद पांच हजार रुपये तक की पेंशन हर माह मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किन जगहों पर निवेश करके अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं? - फोटो : istock
नंबर 4
  • अगर आपके पास एक साथ अच्छा अमाउंट है, तो आप इस पैसे को फिक्स डिपॉजिट यानी एफडी करवा सकते हैं। इसमें आपको सही ब्याज दर मिल सकती है। इसमें आज का किया निवेश आपके कल को बेहतर कर सकता है।
...................................................................................................
अस्वीकरण: इस लेख में सिर्फ सामान्य जानकारी दी गई है। अमर उजाला या लेखक किसी भी तरह का दावा या इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की राय ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें