आजकल किसी भी बीमारी का इलाज इतना महंगा हो गया है कि व्यक्ति की सारी संपत्ति इलाज में ही खत्म हो जाती है। ऐसे में आपको खुद के और अपने परिवार के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के साथ ही कुछ इंश्योरेंस भी करा लेना चाहिए, ताकि गंभीर परिस्थिति में पैसों की कमी की वजह से आपके इलाज में कोई बाधा न आए। साथ ही अगर आप अपने माता-पिता की सेहत के प्रति जागरूक हैं तो आप उनके लिए हेल्थ पॉलिसी ले सकते हैं, क्योंकि उम्र के साथ लोगों को हार्ट, शुगर, वीपी समेत कई दूसरी गंभीर बीमारियां घेरती हैं। ऐसे में आपके माता-पिता के पास मेडिकल हेल्थ पॉलिसी है तो उनके स्वास्थ्य पर खर्च होने वाले पैसे के बोझ का सीधा असर आप पर नहीं पड़ेगा। साथ ही हेल्थ इंश्योरेंस के जरिए उन्हें बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं भी मिलेंगी। तो चलिए आज जानते हैं माता-पिता के लिए हेल्थ पॉलिसी लेने से पहले किन बातों का ख्याल रखना चाहिए...