फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cumin Farming: कम लागत में शुरू करें ये मुनाफे वाला बिजनेस, हर महीने होगी लाखों की कमाई

Sat, 19 Feb 2022 04:55 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जीरे की खेती से आप भी बन सकते हैं लखपति - फोटो : iStock
बिजनेस करने वालों के लिए खेती एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। आजकल लोग नई तकनीकी से खेती करके अच्छा पैसा कमा रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी पारंपरिक फसलों से हटकर कोई अलग और अधिक मुनाफे वाली खेती करना चाहते हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी फसल के बारे में बताएंगे, जो कम लागत में आपको गजब का मुनाफा देगी और कम समय में ही आप इसके जरिए अच्छा खासा बिजनेस कर सकते हैं। दरअसल, भारतीय रसोई की कल्पना मसालों के बिना नहीं की जा सकती है। भोजन में मसालों का इस्तेमाल इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। इन्हीं मसालों में से एक है जीरा। भारत के सभी घरों में रोजाना जीरे का इस्तेमाल किया जाता है। जीरे में कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं, जिसकी वजह से इसकी मांग दोगुना हो जाती है। तो चलिए आज जानते हैं कि जीरे की खेती कैसे की जाती है और इससे आप कितना मुनाफा कमा सकते हैं... 
विज्ञापन

2 of 5
जीरे की खेती से आप भी बन सकते हैं लखपति - फोटो : iStock
जीरे का फायदा 
  • जीरा उन मसालों में शामिल है, जिसका इस्तेमाल कई रूपों में होता है। जीरा अगर सब्जी में न पड़े तो स्वाद फीका सा लगता है। इसके अलावा जीरे को भुनकर छाछ, दही, लस्सी में भी मिलाया जाता है। कमाई के लिहाज से भी जीरा काफी लाभदायक है। 
विज्ञापन

3 of 5
जीरे की खेती से आप भी बन सकते हैं लखपति - फोटो : iStock
जीरे की खेती कैसे करें?
  • अगर जीरे की उन्नत किस्मों की बुआई की जाए तो किसान लाखों में कमाई कर सकते हैं। इसके लिए बलुई दोमट और दोमट मिट्टी बेहतर मानी जाती है।बुआई से पहले खेत को अच्छी तरह जोतकर उसे अच्छी तरह भुरभुरा बना लेना चाहिए। जिस खेत में जीरे की बुआई करनी है, उस खेत से खरपतवार निकाल कर साफ कर लेना चाहिए। 

4 of 5
जीरे की खेती से आप भी बन सकते हैं लखपति - फोटो : iStock
कब करें बुआई
  • जीरे की बुआई 15 से 30 नवंबर के बीच करनी चाहिए। एक हेक्टेयर खेत के लिए 12-15 किलो बीज पर्याप्त है। साथ ही जीरे की बुआई आमतौर पर छिड़काव की विधि से की जाती है। यानी कि जीरे को खेत में छिड़क कर बोया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जीरे की खेती से आप भी बन सकते हैं लखपति - फोटो : iStock
कितनी होगी कमाई?
  • जीरे की खेती में करीब 30 से 35 हजार रुपये प्रति हेक्टयर खर्च आता है। अगर जीरे की कीमत 100 रुपये प्रति किलो भाव मान कर चलें तो 40 हजार से 45 हजार रुपये प्रति हेक्टयर शुद्ध लाभ हासिल किया जा सकता है। ऐसे में अगर 5 एकड़ की खेती में जीरा उगाया जाए तो 2 से सवा दो लाख रुपये की कमाई की जा सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें