Best business for housewives: आज के समय में महिलाएं सिर्फ नौकरी तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि वे घर बैठे बिजनेस करके भी अच्छी खासी कमाई कर रही हैं। ऐसे कई व्यवसाय हैं, जिन्हें महिलाएं अपने घर से ही शुरू करके हर महीने महीने हजारों रुपये की कमाई कर सकती हैं। वहीं अगर ये बिजनेस अच्छा चलते हैं तो इनका विस्तार करके महिलाएं और भी ज्यादा कमाई कर सकती हैं। बढ़ती महंगाई और आत्मनिर्भर बनने की चाह ने महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। सही प्लानिंग, थोड़ी मेहनत और स्किल के दम पर महिलाएं घर पर रहकर परिवार की जिम्मेदारियां संभालते हुए अपना अच्छा खासा व्यवसाय शुरू कर सकती हैं।